उत्तर भारत में भूकंप के झटके
(India)
दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी ये झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया गया है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 बतायी। भूकंप का केंद्र 28.7 किमी की गहराई पर था। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी इसका असर पड़ा।भूकंप को लेकर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, कोलकाता में अपनी टेबल पर बैठा हूं, थोड़ी देर से हिल रही है, ऐसा लगा कि कोई मशीन का काम चल रहा है लेकिन नहीं....ये तो भूकंप है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।