भारत-पाक एनएसए बैठक पर सिन्हा ने जताया आश्चर्य
(India)
भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई बातचीत को लेकर सियासत गरमा गई है। विपक्ष के साथ-साथ अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर से सवाल उठने शुरु हो गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस बातचीत पर गहरा आश्चर्य जताया है। सिन्हा ने कहा है कि ऐसा क्या बदल गया है जो पाकिस्तान के साथ हम हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बैंकाक में कल हुई बातचीत में आतंकवाद के साथ जम्मू-कश्मीर का भी मामला उठा। पाकिस्तान जिस बात पर अड़ा था उस पर अड़ा रहा लेकिन हम पीछे हट गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।