सरताज अजीज से मिलीं सुषमा स्वराज
(India)


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर होने चाहिए और वह द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के रास्ते तलाशने के लिए बातचीत करेंगी। उन्होंने दो दिनी पाकिस्तान दौरे के तहत मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद यह बात कही। मोदी सरकार के बनने के बाद यह किसी भी भारतीय मंत्री का पहला पाकिस्तान दौरा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन को लेकर आयोजित रात्रिभोज में पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ मुलाकात की। अजीज ने सुषमा का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया और फिर दोनों ने थोडी देर बातचीत की। सुषमा का यह दौरा भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बीते रविवार को बैंकॉक में मुलाकात के बाद हो रहा है। दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रचनात्मक संपर्क को आगे बढाने पर सहमति जताने के अलावा आतंकवाद, जम्मू-कश्मीर तथा कई प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।