बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार रात दिल्ली पहुंच गए हैं। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद नीतीश की यह पहली दिल्ली यात्रा है। मुख्यमंत्री अपने दो दिन के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलेंगे। नीतीश गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी की शादी के बाद आयोजित प्रीतिभोज में भी शामिल होंगे। नीतीश के दिल्ली पहुंचने के बाद जदयू नेता केसी त्यागी, आरसीपी सिंह ने उनसे मुलाकात की है। नीतीश असम गण परिषद के नेता प्रफुल्ल कुमार महंत से भी मिले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।