नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना रखने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं। मै किसी से नहीं डरती। राजनीतिक बदले की भावना के होने के सवाल पर सोनिया ने मीडिया से कहा कि मैं इस मामले को कोर्ट पर छोड़ती हूं, कोर्ट फैसला करे। उन्होंने जोर देकर इस बात से इंकार किया कि वे परेशान हैं। उन्हों ने कहा, श्मुझे क्योंा परेशान होना चाहिए? गौर हो कि दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और अन्य को 19 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आज निर्देश दिया। इसके साथ ही अदालत ने मंगलवार के लिए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की याचिका स्वीकार कर ली। सोनिया, राहुल गांधी और अन्य आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, हरिन रावल और रमेश गुप्ता पेश हुए तथा अपने मुवक्किलों को केवल आज के लिए व्यक्तिगत रूप से पेशी से छूट देने संबंधी अलग-अलग याचिकाएं दायर कीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।