दिल्ली में वाहन चालक की नई व्यवस्था को मंजूरी
(India)
1-15 जनवरी के बीच दिल्ली के सड़कों पर आधे ही वाहन दौड़ेंगे। इन वाहनों को तारीख के हिसाब से ही चलाया जाएगा और इसकी रूपरेखा दिल्ली सरकार ने तैयार कर ली है। अब तक दिल्ली सरकार दिन के हिसाब से नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में थी। मंगलवार को परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिन की व्यवस्था से आम जनता के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती थी। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि तारीख के हिसाब से ही वाहनों को चलाया जाएगा। वहीं व्यवस्था के तहत विषम तारिख को विषम वाहन और सम तारिख को सम वाहन चलाने की अनुमति होगी। योजना के तहत 1,3,5, 7 अगर 1 जनवरी को चलेंगे तो 2,4,6 व 8 तारीख को इन वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी। सरकार की योजना के मुताबिक रविवार को सभी वाहनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से रात्रि आठ बजे तक के लिए होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।