नेताजी बोस के पोत्र ने जारी किए दस्तावेज
(India)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आखिरी दिनों और उनकी मौत को लेकर 70 साल पुराने रहस्य पर रोशनी डालने वाले दस्तावेजों का नया सेट यहां जारी किया गया जिसमें नेताजी के पता-ठिकाने पर भारत और रूस की सरकारों के बीच गोपनीय पत्र शामिल हैं। ब्रिटेन के स्वतंत्र पत्रकार और बोस के पौत्र आशीष रे द्वारा चरणबद्ध तरीके से जारी किये जाने वाले दस्तावेज इस प्रचलित धारणा को दर्शाते हैं कि बोस 1945 में सोवियत संघ आये थे जो रिकॉर्डों के अनुसार उनकी मत्यु का साल है। ये दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महीने के आखिर में होने वाली प्रस्तावित मॉस्को यात्रा से पहले आये हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।