बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अन्य पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक सम्मान करने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सांसदों से संविधान निर्माता के सिद्धांतों और सोच को लोगों के बीच पहुंचाने को कहा। भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक में मोदी ने भाजपा के शिखर पुरूष अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन और आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती का उल्लेख किया। उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को उपयुक्त योजना शुरू करने को कहा। दलितों को पार्टी के साथ जोड़ने के भाजपा के सक्रिय प्रयासों के बीच मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अंबेडकर को सर्वाधिक सम्मान प्रदान किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।