चेन्नई में बाढ़ राहत कार्य जोरों पर
(India)
बाढ प्रभावित चेन्नई और आसपास के इलाकों में शुष्क मौसम बना हुआ है और अब अधिकारियों का ध्यान राहत उपायों और बीमारी के प्रसार को रोकने पर है। कई निचले इलाकों में पानी घटने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों ने राहत उपायों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जरूरी चीजों की आपूर्ति बिना रूकावट हो इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने कदम उठाए हैं। दूध की आपूर्ति पिछले हफ्ते अनियमित हो गई थी, जिसे लगभग पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। सरकार ने कम कीमत पर सब्जियों को बेचने के लिए खुदरा दुकानें खोली हैं, ताकि सब्जियों की आपूर्ति सही ढंग से हो सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।