पीएम नरेंद्र मोदी केरल दौरे के दूसरे दिन आईएनएस विक्रमादित्य पर आयोजित होने वाली संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे....पहली बार समंदर में युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस हो रही है....पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत तीनों सेना के प्रमुख और एनएसए अजीत डोभाल बैठक में हिस्सा लेंगे....पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोच्चि के करीब अरब सागर में संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे....यह पहला मौका है जब रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित टॉप कमांडर्स का ये सम्मेलन राजधानी दिल्ली से बाहर समुद्र में हो रहा है....यह कॉन्फ्रेंस नौसेना के आधुनिकतम विमान-वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर होगी....।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।