शकूर बस्ती मामले में हाईकोर्ट की रेलवे का फटकार
(India)
राजधानी में रेलवे लाइन किनारे शकूर बस्ती की झुग्गियां हटाने को अमानवीय कार्रवाई पर एक बच्ची की मौत को गंभीर मामला मानते हुए हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते रेलवे व पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा है कि संबंधित एजेंसिंया लोगों को और दर्द न पहुंचाएं. अदालत ने रेलवे व पुलिस को नोटिस जारी करते हुए बुधवार को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. अदालत ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि उजाड़े गए करीब पांच हजार बेघरों का जल्द से जल्द पुर्नवास किया जाए ताकि इस ठंड मे लोगों को और तकलीफ न पहुंचे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।