भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है पाकिस्तान-सुषमा
(India)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित हालिया घटनाक्रम के बारे में राज्यसभा में बयान दिया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है. उसने आतंकवाद के खात्मे का भरोसा दिया है. पाकिस्तान और भारत ने आतंकवाद की निंदा की है. सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान ने सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ हमने 26ध्11 हमले पर भी चर्चा की है. उनके बयान के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी था. हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही 11ः30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी जब सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो कांग्रेस ने पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर हंगामा फिर शुरू कर दिया....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।