आज राजेंद्र कुमार से फिर पूछताछ कर सकती है सीबीआई
(India)
दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार से सीबीआई आज भी पूछताछ कर सकती है। मंगलवार को राजेंद्र कुमार से पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें छोड दिया था। सीबीआइ ने मंगलवार को कुमार के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी और कई कागजातों को जब्त किया था। इसके बाद उनसे करीब 3 घंटे तक पूछताछ की गई थी और बाद में उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी थी । राजेंद्र कुमार ने सीबीआई को उनके घर और दफ्तर से मिले कागजातों के बारे में जानकारी दी है और उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अवैध काम नहीं किया है। राजेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चहेते प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार गिरफ्तारी से बच गए हैं। मंगलवार दिन में उनके दफ्तर पर छापेमारी के बाद सीबीआई हेडक्वार्टर में जहां करीब 3 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई, वहीं जांच एजेंसी ने उनके घर से कई दस्तावेजों को जब्त भी किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।