झारखंड में बिजली दर में आठ फीसदी की ही वृद्धि हुई है। यह दर एक जनवरी 2016 से लागू होगी। घरेलू उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे। वहीं बीपीएल परिवारों को 10 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे। वहीं व्यावसायिक श्रेणी में 15 पैसे से 50 पैसे तक की वृद्धि की गई है। सिंचाई में पांच से 10 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि की गई है। बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। वहीं ऊर्जा सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा है कि नई दर से बिजली कंपनियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। बिजली कंपनियों ने ओवर ऑल 40 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, जिसके एवज में सिर्फ आठ फीसदी की ही वृद्धि की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।