प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत कर नया इतिहास बनाना चाहते हैं, ताकि आतंकवाद को खत्म किया जा सके और दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण संबध स्थापित किए जा सकें। कोच्चि के निकट अरब सागर में संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हम पाकिस्तान के इरादों को परखना तो चाहते हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा तैयारियों में हमें कोई ढील नहीं देनी है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि जिस तरह हमारे पड़ोस में परमाणु हथियारों का जखीरा तैयार किया जा रहा है, वह बेहद चिंता का विषय है। पीएम ने भारतीय सेना को आगाह करते हुए कहा कि हमारी पुरानी दुश्मनी साइबर और अंतरिक्ष जैसे युद्ध के नए मैदानों में देखी जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।