हरियाणा में पंचायती चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। ये चुनाव तीन चरणों में अगले साल 10, 17 व 24 जनवरी को होंगे। मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने इसका एलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। वहीं शर्मा ने बताया कि कुल 21 जिला परिषदों के 416 सदस्यों, 126 पंचायत समितियों के 3001 सदस्यों, सरपंच पद के 6198 और पंचों के 62492 पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव के लिए कुल 21, 475 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिनमें से 4337 बूथ अति संवेदनशील और 4159 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन चुनावों में कुल 11009317 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिनमें से 5904696 पुरुष मतदाता हैं जबकि 5104621 महिला मतदाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।