मुंबई हवाई अड्डे पर एक दर्दनाक हादसे में एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में खिंचे चले जाने से विमान के एक तकनीकी कर्मी की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब छत्रपति शिवाजी घरेलू हवाईअड्डे के बे संख्या 28 से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली उडान संख्या एआई 619 के सह-पायलट ने गलती से इंजन शुरू करने का संकेत समझा और उसे चालू कर दिया, जिससे इंजन के करीब खडा कर्मचारी रवि सुब्रमण्यम इंजन में खिंचा चला गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।