बिहार में सभी परिवारों को शुद्घ पीने का पानी और हर घर में शौचालय के निर्माण का लक्ष्य हासिल करने की पहल राज्य सरकार ने कर दी है। इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने का टास्क मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को सौंपा है। वहीं बुधवार को पीएचईडी की समीक्षा बैठक में उन्होंने इस लक्ष्य से जुडी योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार मॉडल तैयार कर 15 जनवरी तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि क्रियान्वयन की रणनीति की भी समीक्षा होनी चाहिए ताकि मिशन मोड में काम हो सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।