1971 के युद्ध की याद में सेना ने मनाया विजय दिवस
(India)
सन 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान मिली शानदार जीत के उपलक्ष्य में सेना ने यहां विजय दिवस मनाया। वर्ष 1971 में आज के ही दिन 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। भारत की इस ऐतिहासिक विजय से बांग्लादेश के रूप में एक नया देश अस्तित्व में आया था। इस लड़ाई में वीरता के साथ लड़ने वाले और बलिदान देने वाले शहीदों की याद में महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र मुख्यालय के तत्वावधान में कोलाबा युद्ध स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।