निर्भया की दर्दनाक मौत के तीन साल बाद भी माता-पिता की आंखों के आंसू नहीं सूखे हैं। फिर भी इन नम आंखों ने हौसला मजबूत करके बेटी का नाम दुनिया के सामने लाने का फैसला ले लिया है। बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर देश की जानी-मानी महिला हस्तियों के सामने निर्भया की मां ने कहा कि उन्हें बेटी का नाम लेने में कोई शर्म नहीं है। वह चाहती हैं कि उनकी बेटी को उसके नाम से ही जाना जाए। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बडी संख्या में कॉलेज की छात्राएं, महिलाएं और महिला प्रोफेसर शामिल थीं। मुम्बई से कार्यक्रम में हिस्सा लेने शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी आए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।