प्रधानमंत्री ने की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के साथ रात्रिभोज पर बैठक की। इसमें सभी कैबिनेट और राज्य मंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों के लिए 7 रेसकोर्स पर रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर विपक्ष की संसद को नहीं चलने देने की चाल को बेनकाब करें जिसकी वजह से अहम विधेयक पारित नहीं हो पा रहे हैं और देश का विकास में बाधा आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने पिछले 18 महीनों में काफी कुछ किया है और विपक्ष की चालों से घबराने की बजाए मंत्रियो को लोगों को सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए। साथ ही उन्होंने मंत्रियों से कहा कि जमीन से जुढ़े लोगो से खासकर गरीब लोगों जानकारियां जुटाएं ताकि अगले बजट में उन्हें शामिल किया जा सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।