एयर इंडिया ने हादसे के बाद यलट और सह-पायलट को रोस्टर से हटाया
(India)
एयर इंडिया ने गुरुवार को उस विमान के पायलट और सह-पायलट को रोस्टर से हटा दिया जिसके इंजन में खिंचकर बुधवार को एक इंजीनियर की मौत हो गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी है कि पायलट और सह.पायलट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यडीजीसीएद्ध की जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना के बाद पायलट को ड्यूटी से हटाना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसका अर्थ यही नहीं होता कि उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।