झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय में बीएड की पढ़ाई में फिर पेच फंस गया है। राजभवन से मिले निर्देश के बाद बीएड शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई। विवि ने पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बावजूद शिक्षक नियुक्ति की अनुमति ले ली थी। प्रक्रिया शुरू भी हो गई थी, लेकिन कुछ शिक्षकों ने राजभवन को शिकायत कर इसमें पेच फंसा दिया। वहीं पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए विवि ने पुराने शिक्षकों को ही पुरानी शर्तों पर नियुक्त कर लिया है। काफी जद्दोजहद के बाद एनसीटीई ने कोल्हान विश्वविद्यालय को कुछ शर्तों के आधार पर पढ़ाई कराने की अनुमति दी थी। पर, कुछ शिक्षकों ने इसमें अड़ंगा डाल दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।