राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक जीएसटी विधेयक को पारित कराने को लेकर सर्वसम्मति बनाने में विफल रही। हालांकि उच्च सदन के सदस्यों ने सत्र के शेष तीन दिन के दौरान छह विधेयकों को पारित कराने का निर्णय किया। करीब एक घंटे तक चली चर्चा के बाद अंसारी केवल इतना कहा कि बैठक अच्छी रही। वहीं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेस से कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई। संसद के कामकाज को लेकर कई दलों के सदस्यों ने अपनी चिंता व्यक्त की। सबने निर्णय किया कि सदन में कामकाज चलना चाहिए। यह तय किया गया कि अधिक देर तक बैठकर लंबित सरकारी विधेयकों को पारित किया जाएगा। जीएसटी के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष से अपील की कि इस विधेयक को पारित कराया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।