बिहार सरकार ने पहले की घोषणा में थोड़ा संशोधन करते हुए चरणबद्ध तरीके से राज्य में शराबबंदी का फैसला लिया है। पहले चरण में 1 अप्रैल से राज्य में देसी शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने पूर्ण शराबबंदी के प्रस्तव पर मुहर लगा दी। राज्य में एक अप्रैल 2016 से पहले चरण में ही 90 प्रतिशत दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके अलावा कैबिनेट ने सुशासन के कार्यक्रम पर भी मुहर लगा दी है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय को भी शामिल किया गया है। इसे लागू करने के लिए बिहार विकास मिशन का गठन होगा। शराब की लत छुड़ाने के लिए जिलों में डी एडीक्शन सेंटर खोलने के प्रस्तव को पिछली कैबिनेट में मंजूरी ही मिल चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।