केन्द्रीय जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा के घाटों के सौंदर्यीकरण एवं विकास की योजना पर अप्रैल तक काम नजर आने लगेगा। भारती ने लोकसभा में शून्यकाल में तृणमूल कांग्रेस के प्रो. सौगत राय द्वारा उठाये गये मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना में गंगा के घाटों के सौंदर्यीकरण एवं विकास के कार्य में नवद्वीप और कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल के घाटों को प्राथमिकता में लिया गया है और अप्रैल तक उस पर काम दिखाई देने लगेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।