रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि नई रक्षा खरीद प्रक्रिया जल्द ही तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें घरेलू तकनीक से निर्मित उपकरणों की खरीद पर जोर दिया गया है। वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने यह घोषणा रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में की। पर्रिकर ने कहा कि मंत्रालय ‘जल्द ही नई रक्षा खरीद प्रक्रिया और रक्षा खरीद से संबंधित मूल दस्तावेज जारी करेगा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा रक्षा खरीद प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।