लोकसभा में कई दिनों से हंगामा कर रहे कांग्रेस सदस्यों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ऐसे सदस्यों के नाम नोट करने का निर्देश दिया.... उन्होंने सदस्यों को नियमानुसार आचरण करने की नसीहत दी.... अध्यक्ष ने कुछ विपक्षी सदस्यों के कार्यस्थन प्रस्ताव के नोटिस को अस्वीकार करते हुए मामले को शून्यकाल में उठाने को कहा. हालांकि सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे अरुणचल प्रदेश के मुद्दे पर कुछ बोलना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष ने उनसे शून्यकाल में अपनी बात रखने को कहा, सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदन में नियमानुसार ही कार्यवाही चलेगी, अदालत ने कुछ कहा, उसका यहां क्या मतलब ? उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां हैं जिन्होंने सालों तक शासन चलाया, सालों तक सदन संचालन का अनुभव है.... सदन नियमों के अनुसार ही चलता है. अनुभवी लोगों ने इन नियमों को बनाया है. कुछ लोग आसन के समीप नारेबाजी करते हैं, सदन का संचालन उन नारों के आधार पर नहीं होता है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।