यूपी में पॉलीथीन के कैरीबैग पर पूरी तरह से पाबंदी
(India)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की मीटिंग में पॉलीथीन पर बैन लगाने सहित कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। प्रदेश में पॉलीथीन के कैरीबैग पर पूरी तरह से पाबंदी के प्रस्ताव को शुक्रवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। साथ ही समारोहों में प्लास्टिक से बने पत्तल-दोने, प्लास्टिक की चम्मच आदि के इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी रहेगी। उत्तरप्रदेश के सीएम ने कहा कि यूपी में पॉलीथीन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित की जा रही है। पर्यावरण के बि गड़े हालात को देखते हुए ये कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है। अब राज्य में पॉलीथीन के इस्तेमाल पर छह महीने की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माना तक हो सकता है। पर्यावरण संरक्षण कानून, 1986 के प्रावधानों के तहत ये बैन लागू होगा। लोकायुक्त की नियुक्ति पर सीएम अखिलेश ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। मीटिंग में फैसला हुआ कि सरकार विधानकालीन सत्र 26 जनवरी के बाद बुलाएगी। मीटिंग में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियमावली 2015 का प्रख्यापन को मंजूरी मिली। आगरा में हेरिटेज सेंटर के प्रस्ताव को मंजूरी मिरली और यहां इंटरनेशनल कैफे खोला जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में कुशीनगर में इंटरनेशनल हवाईअड्डे को भी मंजूरी मिली। वहीं कानपुर जेल को शहर से बाहर शिंफ्ट करने का फैसला ल्यिा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।