अरुणाचल विधानसभा के सत्र पर दो फरवरी तक रोक
(India)
अरुणाचल प्रदेश में चल रहे संवैधानिक संकट को देखते हुए गुवाहाटी हाईकोर्ट की अरुणाचल प्रदेश बेंच ने असेंबली के सेशन पर 2 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी है। अरूणाचल प्रदेश में कल तब एक और विवाद खड़ा हो गया जब नबाम तुकी नीत कांग्रेस की सरकार में अविश्वास प्रदर्शित करने तथा एक बागी कांग्रेसी विधायक को नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बागी विधायक एकजुट हो गए। सीएम नबाम टुकी ने पीएम और प्रेसिडेंट को चिट्ठी लिखकर मामले में दखल देने की मांग की है। टुकी का कहना है कि उनकी सरकार स्टेबल है और एक चुनी हुई सरकार है। हमारी तरफ से किसी तरह का कोई संकट नहीं है। उन्होंने गवर्नर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब उन्होंने ने ही किया है। टुकी ने प्रेसिडेंट और पीएम को अरुणाचल के गवर्नर ज्योति प्रसाद राजखोवा के खिलाफ शिकायत भी भेजी है। लेकिन केंद्र ने इस मामले में दखल देने से इंकार कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।