सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जमानत
(India)
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट से 50-50 हजार के मुचलके पर बिना शर्त जमानत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। इससे पहले कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सोनिया और राहुल की ओर से दलील पेश की। सोनिया गांधी की जमानत एके एंटनी ने और राहुल गांधी की जमानत प्रियंका गांधी ने ली। इस मौके पर राबर्ट वाड्रा समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी अदालत में मौजूद थे। दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर पार्टी की एक अहम बैठक हुई। प्रियंका गांधी, मोतीलाल वोरा, शीला दीक्षित समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस बैठक में मौजूद रहे। ये बैठक कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय करने के लिए बुलाई थी। हालांकि बैठक के बाद किसी नेता ने मीडिया से बात नहीं की इसलिए ये कहना मुश्किल है कि इस बैठक में क्या रणनीति बनाई गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।