आज डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे आजाद
(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को निशाना बनाने वाले भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा कि डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार को मीडिया के सामने उजागर करेंगे.भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें शुक्रवार को तलब कर ऐसा ना करने की नसीहत दी थी.जिसे उन्होंने नकार दिया था.आजाद डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को निशाना बनाने वाले हैं...आजाद ने ट्वीट कर बताया की शाम 4 बजे आॅडियो और विजवल के जरिए डीडीसीए के घोटाले को उजागर करूंगा..इसमे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, राह नहीं ठानंूगा’ का भी जिक्र किया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।