जेटली ने अपने खिलाफ आरोपों को नकारा
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में अपने खिलाफ आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि आरोप बेबुनियाद और गलत हैं। डीडीसीए मुद्दे पर जेटली के जवाब से असंतोष जताते हुए कांग्रेस ने लोकसभा से वाकआऊट किया। वहीं, बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करने की बजाए कांग्रेस को समयबद्ध तरीके से एसआईटी की निगरानी में जांच कराने की मांग करनी चाहिए। सरकार ने कहा कि डीडीसीए मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली की कोई भूमिका नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।