डीडीसीए में घोटाले का आरोप झेल रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली अरविंद केजरीवाल समेत छह के खिलाफ मानहानि का क्रिमिनल केस करने खुद पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। इससे पहले जेटली ने इन्हीं लोगों पर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का सिविल केस किया। पटियाला कोर्ट में जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा, मेरे मुवक्किल ने कभी भी डीडीसीए में एक पैसा नहीं लिया। जेटली के वकील ने कोर्ट में आप नेताओं के ट्वीट्स, फेसबुक पोस्ट दिखाए। मानहनि केस को लेकर अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।