सांसदों के लिए बैटरी से चलने वाली बस का उद्घाटन
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैटरी से चलने वाली बस का उद्घाटन किया। ये बस संसद परिसर में चलेगी। पीएम ने सांसदों के लिए बनी इस इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। पीएम ने इस पर मौके पर कहा कि बैट्री से चलने वाली बसें मेक इन इंडिया की नई पहल है। बढ़ते प्रदूषण से निजाद दिलाने के लिए पीएम ने सांसदों को ये तोफहा देने का फैसला किया था, जिसे उन्होंने सोमवार को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि ये मेक इन इंडिया का नजराना है। भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर काम कर सकता है। इससे दिल्ली में खतरनाक हो चले वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।