मालाड में मालवणी इलाके से तीन युवक लापता हैं। एजेंसियों को शक है कि तीनों युवक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से प्रभावित हो सकते हैं। लापता युवकों के नाम अयाज सुलतान, मोहिसिन शेख और वाजिद शेख हैं। मालवणी पुलिस ने तीनों युवकों के लापता होने की खबर की पुष्टि की है, लेकिन आईएस से जुडने की बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं राज्य के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसका कहना है कि अभी तक तीनों के देश के बाहर जाने की कोई जानकारी नहीं है। वे देश में ही कहीं हैं उनकी तलाश जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।