दिल्ली से रांची जा रहा बीएसएफ का चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। विमान में पायलट और सहपायलट समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। हादसा दिल्ली एयरपोर्ट के पास द्वारका के शाहबाद रेलवे ट्रैक के पास हुआ। इस विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था।प्लेन में बीएसएफ इंजीनियरिंग टीम के सात लोग सवार थे। जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई उनके नाम हैं- पायलट राजेश शिवरेन, पायलट बीपी भट्ट, इंस्पेक्टर आरपी यादव, डिप्टी कमांडेंट डी कुमार, इंस्पेक्टर एसएन शर्मा, एसआई रविंद्र कुमार, एसआई छोटे लाल, एएसआई डीपी चैहान, एसआई सुंदर सिंह, कैप्टन के रावत। विमान ने करीब 9.45 बजे उड़ान भरी थी लेकिन पांच मिनट बाद ही हादसा हो गया। हादसे को देख कर मौके पर भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने तक स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिखाई दिए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये बहुत दुखद हादसा है। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि हादसा क्यों हुआ इस बारे में पता किया जाएगा। ये हादसा बहुत दुखद है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।