प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए बुधवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस शिखर वार्ता का लक्ष्य परमाणु ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, रक्षा और व्यापार पर खास बल देते हुए विशिष्ट रणनीतिक संबंधों का विस्तार करना है। गुरुवार को वार्ता के बाद, समय की कसौटी पर खरे उतरे दोनों पक्ष परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। शीर्षतम स्तर पर दोनों देशों के बीच वार्ता साल 2000 से ही एक बार मास्को में तो एक बार नई दिल्ली में बारी-बारी से होती आ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।