केरल के राज्यपाल और पूर्व चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम फ्लाइट टेक ऑफ होने के सही टाइम पर नहीं पहुंचे तो पायलट ने बिना उनका इंतजार किए ही फ्लाइट टेक ऑफ कर दी। टेक ऑफ से करीब एक मिनट पहले ही एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल जस्टिस सदाशिवम को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। केरल के राज्यपाल व उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम एयर इंडिया के खिलाफ फ्लाइट में चढने से रोकने के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। कथित तौर पर देर से पहुंचे केरल के राज्यपाल पी. सतशिवम के लिए एयर इंडिया के पायलट ने विमान नहीं रोका और देर से आने वाले वीआईपी के मामले में एक नजीर पेश की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।