बीएसएफ के शहीदों को गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
(India)
राजधानी दिल्ली के द्वारका में विमान हादसे में मारे गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 10 कर्मियों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री ने तिरंगे में लपटे इन कर्मियों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हरि भाई पारथी भाई और किरण रिजिजू शामिल थे। इस मौके पर इन कर्मियों के परिजन भी मौजूद थे। गृहमंत्री ने उनसे बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। इनमें से कुछ परिजनों ने सिंह से यह सवाल भी किया कि बीएसएफ को इतना पुराना विमान उड़ाने की इजाजत क्यों दी गई थी। एक शहीद की बेटी ने गृहमंत्री राजनाथ से सवाल करते हुए पूछा, सर हर बार एक सिपाही की फैमिली क्यों रोती हैं। परिजनों का दुख दर्द सुन कर राजनाथ सिंह की आंखे भी नम हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।