केजरीवाल ने पेश किया ऑड ईवन फार्मूले का ब्लूप्रिंट
(India)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ऑड ईवन फार्मूला के ब्लूप्रिंट पेश किया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी तक यह नियम लागू होगा। इस बारे में नोटिफिकेशन सोमवार को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम तारीख को सम नंबर वाली गाड़ी तो विषम तारीख को विषम नंबर वाली गाड़ी चलेंगी। यह नियम रविवार को लागू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यह नियम कार पर लागू होगा। इसमें दो पहिया वाहन शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के प्रधान न्यायाधीश, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के अलावा शेष अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के वाहनों को इस नियम से छूट मिलगी। इसके अलावा आपात स्थिति में काम आने वाले वाहनों और प्रवर्तन से जुड़े वाहनों को भी इस नियम के दायरे से बाहर रखा जाएगा। छूट हासिल करने वाले ये वाहन एंबुलेंस, दमकल विभाग, पुलिसिया वाहन, यातायात विभाग के वाहन होंगे। इनके अलावा सीनजी से चलने वाले वाहन, अकेली महिलाओं, बच्चे के साथ जाने वाली महिलाओं को भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह नियम अभी कारों पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने माना कि इससे शुरु में लोगों को कुछ दिक्कतें होंगी लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए भी काम करेगी। और बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जनता इस नियम का बडे पैमाने पर उल्लंघन करती है तो फिर इसे लागू करना मुश्किल हो जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।