रूस के बाद काबुल पहुंचे पीएम मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान की यात्रा पर आज यहां पहुंचे और इस दौरान वह देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत विभिन्न शीर्ष नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संसद भवन का उदघाटन करेंगे जिसे भारत द्वारा नौ करोड़ डॉलर की लागत से बनवाया गया है। प्रधानमंत्री तड़के मॉस्को से रवाना हुए जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर वार्ता की। मोदी का यहां पहुंचने पर अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद हानिफ अतमार और उप विदेश मंत्री हेकमत करजई ने स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, रूस से अफगानिस्तान की ओर रवानगी। भोर से पहले काबुल आगमन के बाद एक अन्य दोस्त के साथ वार्ता का एक और दिन। काबुल आगमन पर मोदी ने कहा, काबुल में मित्रों के बीच पहुंचकर खुश हूं। अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।