प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी मेक इन इंडिया परियोजना के तहत भारत में कामोव 226 हेलीकॉप्टरों का निर्माण होगा। रूस गुरुवार को इसपर राजी हो गया। इसके साथ ही रूस ने भारत के दो स्थानों पर 12 रिएक्टर लगाने का करार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में दोनों देशों ने इससे जुड़े समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देशों ने कुल 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत-रूस 16वें शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा, भारत के दो स्थानों पर रूस 12 परामाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने को इच्छुक है। उनका लक्ष्य अगले 20 साल में कम से कम छह परामणु ऊर्जा संयंत्र भारत में लगाने की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।