केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में....देश में पहली बार लगाई जा रही...इलेक्ट्रिक वाहनों की चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ईवी-एक्सपो-2015 का उद्घाटन किया....ईवी-एक्सपो में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन, सेवाओं और उत्पादों के क्षेत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी उन्नयन को प्रदर्शित किया गया है....प्रदर्शनी में 100 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं...इसके अलावा, चीन, जर्मनी, स्वीडन, जापान और अन्य देशों से 500 से अधिक उच्च स्तरीय कारोबारी प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में भागीदारी की....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।