व्यापमं घोटाले में आया कोर्ट का पहला निर्णय
(India)
व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में कोर्ट का पहला निर्णय शनिवार को आया। मध्य प्रदेश की जिला कोर्ट ने दो आरोपियों को 3-3 साल के सश्रम कारावास और 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। दोषियों में एक स्कोरर है, जबकि दूसरा छात्र है। लोक अभियोजक पीएल मालवीय ने बताया, विशेष अपर सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल ने फैसला सुनाया है। 2013 में वेटरनरी की प्रवेश परीक्षा का केंद्र नूतन कॉलेज था। प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने आए छात्र का फोटो लगा था, जबकि नाम दूसरा लिखा हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।