बिहार में फिर ‘जंगलराज’ का साया
(India) रविवार की रात वैशाली जिले के अलग-अलग इलाकों में रिलायंस के क्वालिटी इंजीनियर समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। तीनों के शव को पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद किया। महिला के शव की पहचान शाम तक नहीं हो पायी थी। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हत्या कर फेंकी गई तीन लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बरांटी ओपी क्षेत्र में 46 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के अंकित कुमार के रूप में हुई। देर शाम पहुंचे मृतक के बड़े भाई राजू झा ने बताया कि अंकित कुमार रिलायंस कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर थे और वे उत्तर बिहार के हेड थे। वह रविवार को घर से कार से निकले थे। उसके साथ चालक भी था। चालक का कोई पता नहीं है। जंदाहा रोड में रिलायंस कंपनी केबल बिछाने का काम कर रही है। उसी काम को देखने के लिए अंकित गया था। उन्होंने यह भी बताया कि दो महीने छपरा में भी अंकित की हत्या का प्रयास किया गया था। उसमें उसका भाई तो बच गया लेकिन चालक की मौत हो गई थी। दूसरा शव नगर थाना क्षेत्र में मछलीहट्टा के समीप रेल लाइन किनारे मिला। जानकारी मिलने पर जीआरपी वहां से लाश उठाकर लायी। उसके बाद उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई। वह प्लंबर मिस्त्री था और गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड का रहने वाला था। रविवार की सुबह घर से निकला और सोमवार को रेलवे लाइन किनारे उसकी लाश मिली । जीआरपी थानाध्यक्ष शशिकपूर का कहना है कि उसके माथे पर गंभीर चोट है जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।