मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र में मनाएं नया साल-मोदी
(India)
कामधाम छोड़कर पूरे सप्ताह नए साल के जश्न में डूबनेे वाले नेताओं को मोदी के मन की बात रंग में भंग डाल सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मंत्रियों को भेजे संदेश में कहा है कि जहां तक हो सके मंत्री नए साल का जश्न सप्ताहभर की छुट्टी न मानकर अपने संसदीय क्षेत्र या फिर अपने मंत्रालय से संबंधित जिम्मेदारियों का वहन करते हुए मनाएं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के 19 महीने के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा है कि मोदी ने अपने 19 महीने के कार्यकाल में एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया और पूरे समय काम करते रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।