प्रदेश में बढ़ती अपराध की घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रदेश के सभी एसपी की क्लास लगाई। सीएम ने दो टूक कहा ऐसा नहीं चलेगा। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रहे अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि दो दिन के अंदर पुलिस का एक्शन दिखना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।