दिल्ली से सटे दादरी में अखलाक नामक एक व्यक्ति की कुछ महीने पूर्व गौमांस के संदेह में पीट-पीट कर की गई हत्या के मामले में जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अखलाक के घर पर पका मांस गाय का नहीं, बकरे का था। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच की पुष्टि के लिए सैंपल को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। यह बात गौतमबुद्ध नगर वेटेनरी विभाग की रिपोर्ट में कही गई है। वेटनरी विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस मांस की जांच की गई है, वो गाय नहीं बकरे का था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।