चंडीगढ में इमारत गिरने से छह मजदूरों की मौत
(India)
चंडीगढ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक शराब के ठेके की इमारत गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच से पता चला है कि इस इमारत के बगल में बन रही एक दूसरी इमारत के बेसमेंट के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान बगल की इमारत वहां काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। बचाव दल ने 14 मजदूरों को निकाला है। चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक (एसएसपी) सुखचैन सिंह गिल ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत के मलबे में दबने से छह लोगों की मौत हो गई। इमारत के मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।